ऐक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की भाभी ने पति, ननद और सास के खिलाफ कराई घरेलू हिंसा की FIR
ऐक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की भाभी व ऐक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स ने मुंबई में पति प्रशांत मोटवानी, हंसिका और सास के खिलाफ घरेलू हिंसा की एफआईआर कराई है। बकौल रिपोर्ट्स, मुस्कान ने सास-ननद पर उनकी शादी में ज़्यादा दखल देने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि घरेलू हिंसा के कारण उन्हें बेहद तनाव और चेहरे पर लकवा हुआ था।