ऐक्टर अक्षय कुमार ने कहा- गुटखा नहीं खाना चाहिए; यूज़र्स ने किया ट्रोल
ऐक्टर अक्षय कुमार ने गुटखे को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा है, "गुटखा नहीं खाना चाहिए।" इस पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "जब बुरा है तो...फिर गुटखा का ऐड क्यों करते हो...बोलो जुबां केसरी।" एक अन्य ने पूछा, "विमल खाना अच्छा है?" गौरतलब है, अक्षय ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर 2022 में माफी मांगी थी।