ऐक्टर अमोल को IIT-JEE में मिली थी AIR 238, कहा- पहली बार अखबार में आई थी फोटो
अभिनेता अमोल पराशर ने आईआईटी जेईई परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 238 लाने के बाद अखबार में छपी अपनी तस्वीर का कटआउट हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पहली बार अखबार में मेरी तस्वीर छपी थी। मुझसे ज़्यादा खुशी मेरे आसपास के लोगों को थी। मेरी मौसी ने अब तक यह कटआउट संभालकर रखा है।"