ऐक्टर आमिर खान ने बताया उन्हें कौनसा क्रिकेटर लगता है परफेक्शनिस्ट
आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में अभिनेता आमिर खान मंगलवार को पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना व आकाश चोपड़ा के साथ कमेंट्री करते दिखाई दिए। इस दौरान रैना ने आमिर से पूछा कि उन्हें कौनसा क्रिकेटर परफेक्शनिस्ट लगता है। इस पर आमिर ने कहा, "मुझे तो सचिन तेंदुलकर परफेक्शनिस्ट लगते थे…अब विराट कोहली लगते हैं…जसप्रीत बुमराह भी…क्या बॉलिंग करता है यार।"