ऐक्टर कार्तिक आर्यन को एक दशक से ज़्यादा समय बाद मिली इंजीनियरिंग की डिग्री
अभिनेता कार्तिक आर्यन को डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी (मुंबई) के दीक्षांत समारोह में एक दशक से ज़्यादा समय बाद
इंजीनियरिंग की डिग्री मिली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, "पीछे बैठने से लेकर...दीक्षांत समारोह में स्टेज पर खड़े होने तक…क्या शानदार सफर रहा…डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी, आपने मुझे यादें व सपने दिए और अब आखिरकार मेरी डिग्री भी दे दी।"