ऐक्टर गौरव शर्मा ने भी छोड़ा 'अनुपमा', कहा- 21 साल की बच्ची का बाप नहीं बन सकता
ऐक्टर गौरव शर्मा ने टीवी सीरियल 'अनुपमा' छोड़ दिया है। 'तोषु' का किरदार निभाने वाले गौरव ने कहा, "21 साल की बच्ची के पिता का रोल नहीं कर सकता हूं। नेगेटिव रोल करके पहले ही टाइपकास्ट हो चुका हूं, अब पिता के रोल में नहीं होना चाहता।" इससे पहले, ऐक्टर सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा ने भी 'अनुपमा' छोड़ दिया था।