ऐक्टर गोविंदा का मूंछों वाला नया लुक हुआ वायरल, फैन्स ने दी प्रतिक्रिया
ऐक्टर गोविंदा का छोटी मूंछें और घने बाल वाला नया लुक वायरल हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा, "हीरो नंबर 1 ❤️!" फैन्स को गोविंदा का नया लुक पसंद आया और एक ने कमेंट किया, "सर आप कब वापसी करेंगे?" एक अन्य ने लिखा, "मूंछों में आप और अधिक खूबसूरत लग रहे हैं।"