ऐक्टर चिरंजीवी ने की वायनाड भूस्खलन पीड़ितों के लिए ₹1 करोड़ की सहायता की घोषणा
ऐक्टर चिरंजीवी और उनके बेटे व ऐक्टर रामचरण ने केरल के वायनाड में भूस्खलन के पीड़ितों की सहायता के लिए केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ₹1 करोड़ का योगदान देने की घोषणा की है। इसके अलावा ऐक्टर अल्लू अर्जुन ने भी केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ₹25 लाख देने का एलान किया है।