ऐक्टर जुगल हंसराज ने की इब्राहिम व खुशी कपूर पर व्यक्तिगत टिप्पणियों की आलोचना
ऐक्टर जुगल हंसराज ने इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर पर व्यक्तिगत टिप्पणियों की निंदा की है। उन्होंने कहा, "आलोचना काम से जुड़ी होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर निजी हमले होते हैं...यह तो बस मूर्खता है।" बकौल हंसराज, 80 के दशक में सोशल मीडिया नहीं होने के कारण कई ऐक्टर्स को सुधार करने और आगे बढ़ने का समय मिला।