ऐक्टर दर्शन का कम हो रहा है वज़न, जेल में पढ़ रहे हैं गीता: परोल पर बाहर आया एक कैदी
परोल पर बाहर आए सिद्धारूढ़ नामक कैदी ने खुलासा किया है कि रेणुकास्वामी की हत्या के मामले में जेल में बंद कन्नड़ ऐक्टर दर्शन अपना ज़्यादातर समय किताबें पढ़ने में बिताते हैं। सिद्धारूढ़ ने बताया कि दर्शन के पास भगवद गीता, रामायण और महाभारत सहित 15-20 किताबों का संग्रह है। बकौल सिद्धारूढ़, दर्शन का वज़न कम हो रहा है।