ऐक्टर नागार्जुन के स्वामित्व वाले एन-कन्वेंशन सेंटर को अवैध कब्जे के चलते ढहाया गया
रंगारेड्डी (तेलंगाना) में बने ऐक्टर नागार्जुन के स्वामित्व वाले एन-कन्वेंशन सेंटर को शनिवार को हैदराबाद आपदा प्रबंधन एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी ने अवैध कब्जे के चलते बुल्डोजर से गिरा दिया। बकौल रिपोर्ट, कन्वेंशन हॉल का एक हिस्सा थम्मीदिकुंता झील के बफर जोन में आ रहा था। वहीं, नागार्जुन ने कन्वेंशन सेंटर को ढहाए जाने पर इसे गैर-कानूनी कार्रवाई बताया है।