ऐक्टर नितिन चौहान के निधन के बाद सेम नाम वाले दूसरे मॉडल को मिले शोक संदेश
'क्राइम पेट्रोल' और 'स्प्लिट्सविला 5' के फेम ऐक्टर नितिन चौहान (35) के निधन के बाद सेम नाम के दूसरे मॉडल को शोक संदेश मिलने पर मॉडल ने इसका खंडन किया है। मॉडल नितिन चौहान ने कहा, "अभी मैं ज़िंदा हूं और मैं ऐक्टर नितिन चौहान के निधन पर उनके दोस्तों और परिवार के प्रति गहरी संवेदना रखता हूं।"