ऐक्टर नमिष तनेजा के पिता थे रामलीला में हार्ट अटैक आने के बाद मरने वाले कलाकार
दिल्ली की रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभाने के दौरान हार्ट अटैक आने से मरने वाले कलाकार विक्रम तनेजा टीवी ऐक्टर नमिष तनेजा के पिता थे। नमिष ने कहा, "मैंने बस अपना पिता ही नहीं खोया, अपने दिल का एक टुकड़ा खो दिया है। मेरी दुनिया बिखर गई है लेकिन मुझे अपनी मां और परिवार के लिए मज़बूत रहना पड़ेगा।"