ऐक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बने 55 बीघा ज़मीन के नए मालिक, करोड़ों में हुई है डील
ऐक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की बुढाना तहसील में 55-बीघा ज़मीन खरीदी है। खरीदी गई जमीन की कीमत करीब ₹10 करोड़ बताई जा रही है। ज़मीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ऐक्टर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुढ़ाना तहसील स्थित उप-निबंधक कार्यालय पहुंचे थे और वह ईद तक अपने पैतृक गांव में ही रहेंगे।