ऐक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुंबई में ₹30 करोड़ में खरीदा डुप्लेक्स अपार्टमेंट
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुंबई के पाली हिल इलाके में ₹30.6 करोड़ का डुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। स्क्वेयर यार्ड्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, डुप्लेक्स 276 वर्गमीटर में फैला है और इसमें 4 कार पार्किंग स्पेस हैं। गौरतलब है, अभिनेता और उनकी पत्नी सुप्रिया मेनन के पास उसी क्षेत्र में एक और अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करीब ₹17 करोड़ है।