ऐक्टर बुद्धादित्य ने कहा 'बिश्नोई का अगला निशाना राहुल होने चाहिए'; शिकायत होने पर मांगी माफी
एनएसयूआई ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर विवादित पोस्ट को लेकर ओडिया अभिनेता बुद्धादित्य मोहंती के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एनएसयूआई की राज्य इकाई के अध्यक्ष उदित प्रधान ने कहा, "मोहंती ने लिखा कि...बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई का अगला निशाना राहुल गांधी होने चाहिए।" मोहंती ने पोस्ट को लेकर माफी मांग ली है।