ऐक्टर मोहनलाल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती

अभिनेता मोहनलाल को रविवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कोच्चि (केरल) के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मोहनलाल को तेज़ बुखार और मांसपेशियों में दर्द की भी शिकायत थी। अस्पताल ने बयान जारी कर कहा कि आशंका है कि अभिनेता को वायरल रेस्पिरेट्री इंफेक्शन हुआ है और अभी उन्हें 5 दिन आराम करना होगा।

Load More