ऐक्टर मोहनलाल ने अभिनेता ममूटी की सेहत के लिए सबरीमला मंदिर में की थी पूजा, छिड़ा विवाद
साउथ ऐक्टर मोहनलाल ने अपने साथी अभिनेता ममूटी की सेहत के लिए सबरीमला मंदिर में विशेष पूजा की थी जिसको लेकर विवाद छिड़ गया है। कई कट्टरपंथी इस पूजा को इस्लाम के खिलाफ मान रहे हैं। आलोचकों ने कहा है कि ममूटी मुस्लिम हैं और अगर उनके कहने पर पूजा हुई है तो उन्हें अपने समुदाय से माफी मांगनी चाहिए।