ऐक्टर यश ने की पुष्टि, फिल्म 'रामायण' में निभाएंगे रावण का किरदार

'केजीएफ' स्टार यश ने पुष्टि की है कि वह फिल्ममेकर नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा, "बतौर ऐक्टर रावण की भूमिका निभाना बेहद रोमांचक है। अगर कोई और रोल करना होता तो मैं नहीं करता।" गौरतलब है, फिल्म में राम की भूमिका में रणबीर कपूर और सीता के रोल में साई पल्लवी होंगी।

Load More