ऐक्टर राजकुमार राव के बहनोई लड़ेंगे विधानभसभा चुनाव, 'आप' ने हरियाणा में बनाया उम्मीदवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में मंगलवार को अभिनेता राजकुमार राव के बहनोई सुनील राव बीजेपी छोड़कर 'आप' में शामिल हो गए। वहीं, पार्टी में शामिल होने के कुछ घंटों बाद ही उन्हें अटेली विधानसभा सीट से टिकट मिल गया। गौरतलब है कि राव बीजेपी में हरियाणा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य थे।