ऐक्टर राम चरण के फैन ने फिल्म 'गेम चेंजर' का ट्रेलर जारी नहीं होने पर दी आत्महत्या की धमकी
ऐक्टर राम चरण के एक फैन ने उनकी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' के निर्माताओं को एक पत्र लिखा है। उसने फिल्म का ट्रेलर जारी करने की मांग की है। पत्र में लिखा गया, "अगर आप इस महीने के अंत तक टीज़र या अपडेट जारी नहीं करते हैं...तो मैं कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाऊंगा...जिसमें आत्महत्या भी शामिल है।"