ऐक्टर राम चरण ने फिल्म 'गेम चेंजर' की फीस घटाकर ₹65 करोड़ की: रिपोर्ट
ग्रेटआंध्र की रिपोर्ट के अनुसार, ऐक्टर राम चरण ने फिल्म गेम चेंजर के लिए ₹65 करोड़ लिए हैं। बकौल रिपोर्ट, राम की फीस इससे भी ज़्यादा थी लेकिन फिल्म की रिलीज़ पोस्टपोन होने के बाद उन्होंने फीस कम करने का फैसला लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर शंकर ने करीब ₹35 करोड़ और ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने ₹5-₹7 करोड़ चार्ज किए।