ऐक्टर रक्षित शेट्टी पर बिना इजाज़त गानों का इस्तेमाल करने को लेकर दर्ज हुई FIR
कन्नड़ अभिनेता-फिल्म निर्माता रक्षित शेट्टी के खिलाफ उनकी फिल्म 'बैचलर पार्टी' में 2 गानों का बिना इजाज़त इस्तेमाल करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। यह फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज़ हुई थी और मामले में जवाब दाखिल करने के लिए शेट्टी को नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है, शेट्टी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।