ऐक्टर रणवीर सिंह की मां ने पोती दुआ के 3 महीने की होने पर दान किए अपने बाल
ऐक्टर रणवीर सिंह की मां व दीपिका पादुकोण की सास अंजू भवनानी ने पोती दुआ के 3 महीने की होने पर अपने कुछ बाल दान किए हैं। भवनानी का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है व उनकी स्टोरीज़ के स्क्रीनशॉट ऑनलाइन सामने आए जिसमें लिखा है, "उम्मीद है...ये छोटा सा काम मुश्किल समय से गुज़र रहे...किसी इंसान को सुकून व आत्मविश्वास देगा।"