ऐक्टर विजय ने चेन्नई में अपनी पार्टी का फ्लैग, लोगो और ऐंथम किया लॉन्च
साउथ फिल्मों के ऐक्टर व नई राजनीतिक पार्टी तमिलागा वेत्री कड़गम के प्रमुख 'थलापति' विजय ने आज (गुरुवार) चेन्नई में अपने पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा, चिह्न व ऐंथम लॉन्च किया। इस अवसर पर विजय ने कहा, "हम तमिलनाडु के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।" पार्टी के फ्लैग व लोगो में 2 हाथी नज़र आ रहे हैं।