ऐक्टर विजय ने भाषा विवाद को लेकर DMK-BJP पर कसा तंज, कहा- ये LKG के बच्चों की तरह लड़ रहे
तमिलनाडु में ऐक्टर और तमिलागा वेत्री कड़गम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख विजय ने अपनी पार्टी के पहले स्थापना दिवस पर बीजेपी व डीएमके के बीच जारी भाषा विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने डीएमके के 'गेट आउट मोदी' का जवाब 'गेट आउट स्टालिन' से दिया। ठीक उसी तरह जैसे एलकेजी और यूकेजी के बच्चे लड़ते हैं।"