ऐक्टर वीरेंद्र सक्सेना से मिलने रोज़ाना उनके घर आती है मैना, बचाई थी उसकी जान
'द बेटर इंडिया' ने एक वीडियो शेयर कर ऐक्टर वीरेंद्र सक्सेना और मैना की दोस्ती की कहानी सुनाई है। दरअसल, लॉकडाउन के वक्त एक घायल मैना सक्सेना के घर आई थी और उन्होंने मरहमपट्टी कर उसकी जान बचाई थी जिसके बाद मैना रोज़ाना उनसे मिलने आने लगी। वीडियो में मैना सक्सेना के बिस्तर व कंधे पर बैठी दिख रही है।