ऐक्टर वीर पहाड़िया के बारे में मज़ाक करने पर 12 लोगों ने कॉमेडियन प्रणित पर किया हमला
कॉमेडियन व आरजे प्रणित मोरे के इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया गया है कि ऐक्टर वीर पहाड़िया के बारे में मज़ाक करने पर 11-12 लोगों ने उनपर हमला किया। पोस्ट के मुताबिक, 2 फरवरी को सोलापुर (महाराष्ट्र) में एक स्टैंडअप शो के बाद 11-12 लोग प्रणित के पास पहुंचे और लात-घूसों से उन्हें पीटा। एक हमलावर ने उन्हें चेतावनी भी दी।