ऐक्टर शहीर ने खुद को बताया भारतीय सेना का कर्ज़दार, जम्मू हमले में फंसी थीं उनकी मां-बहन
टीवी ऐक्टर शहीर शेख ने बताया है कि वह कई रातों से नहीं सो पाए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर कहा, "हमारे सशस्त्र बलों के लिए सदा मैं ऋणी रहूंगा! मेरी मां और बहन जम्मू में हैं...इन हमलों ने हमें कई रातों तक सोने नहीं दिया लेकिन जिस तरह से सेना ने बहादुरी से जवाब दिया, वह काबिल-ए-तारीफ है।"