ऐक्टर्स ने 'किल' के लिए की थी ₹40 करोड़ की मांग, यह फिल्म का बजट था: करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर ने कहा है कि उन्होंने अनुचित रूप से अधिक फीस मांगने वाले अभिनेताओं को भुगतान करना बंद कर दिया है। करण ने अपनी फिल्म 'किल' का उदाहरण देते हुए कहा, "हर ऐक्टर ने मुझसे (फिल्म के) बजट के समान पैसे मांगे। जब फिल्म का बजट ₹40 करोड़ है तो मैं आपको ₹40 करोड़ कैसे दे सकता हूं?"