ऐक्टर सुमित राघवन ने बताया 'साराभाई vs साराभाई' का तीसरा सीज़न आएगा या नहीं
ऐक्टर सुमित राघवन ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया है कि टीवी शो 'साराभाई वर्सेज़ साराभाई' का तीसरा सीज़न अभी नहीं आएगा। उन्होंने कहा, "आपने एक चीज़ की, हासिल की, फिर से उसकी बराबरी करना बहुत मुश्किल हो जाता है।" बकौल सुमित, जब भी शो की टीम एकसाथ नज़र आती है, नए सीज़न की अटकलें लगाई जाती हैं।