ऐक्टर सलमान खान ने एक बार बोन मैरो डोनेट कर बचाई थी बच्ची की जान
शुक्रवार को 59 साल के हुए अभिनेता सलमान खान और उनके भाई अरबाज़ खान 2010 में भारत में बोन मैरो डोनेट करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। 2010 में मैरो डोनर रजिस्ट्री इंडिया (एमडीआरआई) के तत्कालीन बोर्ड मेंबर डॉ. सुनील पारेख ने इस खबर की पुष्टि की थी। सलमान का बोन मैरो एक बच्ची को डोनेट किया गया था।