ऐक्शन सीन शूट करते हुए कार्तिक आर्यन के घुटनों में लगी गंभीर चोट, होगी सर्जरी
ऐक्टर कार्तिक आर्यन एक शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। कबीर खान की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए ऐक्शन सीन शूट करते समय कार्तिक के घुटने में गंभीर चोट लग गई जिसके बाद उन्हें मुंबई के फोर्टिस रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्तिक के घुटने की सर्जरी होगी जिसके चलते उन्हें काम से कुछ समय का ब्रेक लेना पड़ेगा।