ऐक्सीडेंट ने बना दी जोड़ी; चीन में कार हादसे के कारण प्यार में पड़े दो अजनबियों ने कर ली शादी
चीन में सड़क दुर्घटना के समय मिले दो अजनबियों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली है। शख्स की कार से युवती की ई-बाइक को टक्कर लगी थी जिससे उसकी कॉलर बोन टूट गई थी और वह रोज़ उससे अस्पताल में मिलने जाता था। तीन हफ्तों बाद युवती ने शख्स को प्रपोज़ किया था।