ऐक्सिडेंटल PM थे नेहरू, सरदार पटेल और अंबेडकर थे हकदार: मनोहर लाल खट्टर
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर थे। उन्होंने कहा, "नेहरू संयोगवश प्रधानमंत्री बन गए थे। उनकी जगह सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. बीआर अंबेडकर जैसे लोग हकदार थे। अंबेडकर की भूमिका उनसे कम नहीं थी लेकिन तब के लोगों का फैसला था, जो हुआ सो हुआ।"