ऐक्सिस बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में कर्मचारियों की संख्या 3,100 कम करने के बाद और अधिक छंटनी के संकेत दिए हैं। बैंक के मैनेजमेंट ने कहा, "प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए कुछ मिड-ऑफिस और बैक-ऑफिस जॉब रोल खत्म किए जा सकते हैं।" सीईओ अमिताभ चौधरी के अनुसार, यह कटौती टेक्नोलॉजी की वजह से आई एफिशिएंसी के कारण हुई।