ऐक्टर अंकुर राठी और अनुजा जोशी ने 10 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद यूके में की शादी
वेब सीरीज़ 'अनदेखी' फेम भारतीय-अमेरिकी ऐक्टर अंकुर राठी ने बुधवार को गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री अनुजा जोशी के साथ शादी कर ली। 10-साल से रिश्ते में रहे अंकुर व अनुजा ने यूके की 500 साल पुरानी प्रॉपर्टी हॉकस्टोन हॉल में शादी की। शादी में कथित तौर पर 200 लोग शामिल हुए जिनमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे।