ऐक्टर अंगद बेदी ने नैशनल मास्टर्स ऐथलेटिक्स की रेस में किया महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व
अभिनेता अंगद बेदी ने पुणे में आयोजित की गई नैशनल मास्टर्स ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप की 400 मीटर रेस में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, "यह मेरे लिए सम्मान की बात है।" उन्होंने अपने पिता व दिवंगत भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी को याद कर लिखा, "काश आप मुझे ट्रैक पर देख पाते।"