ऐक्टर अंशुमन झा पहली बार बने पिता, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म
'लव सेक्स और धोखा' फेम ऐक्टर अंशुमन झा पहली बार पिता बने हैं। अंशुमन की पत्नी सिएरा विंटर्स ने 10 मार्च को बेटी को जन्म दिया और दोनों ने अपनी बेटी का नाम तारा रखा है। बकौल अंशुमन, उनकी पत्नी को 8 मार्च की रात को लेबर पेन शुरू हुआ था। अंशुमन और सिएरा ने 2022 में शादी की थी।