ऐक्टर अनुपम खेर ने अजीत डोभाल और एस जयशंकर से की मुलाकात, शेयर की तस्वीर
अभिनेता अनुपम खेर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की है। खेर ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, "देश की दो महान हस्तियों के साथ। एक देश के भीतर हर भारतीय को सुरक्षित महसूस कराते हैं और एक देश के बाहर। जय हिंद! जय हो!"