ऐक्टर अनुपम खेर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें

ऐक्टर अनुपम खेर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "देश के शानदार रक्षा मंत्री से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रक्षा बलों के अलावा उन्हें अलग-अलग विषयों के बारे में भी बहुत जानकारी है।" बकौल खेर, इस मुलाकात में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।

Load More