ऐक्टर अल पचीनो 83 साल की उम्र में फिर बने पिता, 29-वर्षीय गर्लफ्रेंड ने बेटे को दिया जन्म
83-वर्षीय हॉलीवुड ऐक्टर अल पचीनो की 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर एलफला ने बेटे को जन्म दिया है। अभिनेता के प्रतिनिधि ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "अल पचीनो और नूर के घर बेटे ने जन्म लिया है...जिसका नाम रोमन पचीनो रखा गया है।" गौरतलब है कि पचीनो के पहले से ही दो अलग-अलग महिलाओं से तीन बच्चे हैं।