ऐक्टर आदित्य के निधन के बाद उनके घर से मिलीं दवाइयां; मुंबई पुलिस कर रही जांच
मुंबई पुलिस ने बुधवार को बताया कि दिवंगत ऐक्टर आदित्य सिंह राजपूत के घर से कुछ दवाइयां मिली हैं जिनकी जांच हो रही है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम हो गया है और डॉक्टरों ने रिपोर्ट नहीं जारी की है। बकौल पुलिस, आदित्य का शव उनके परिवार को सौंप दिया गया था और उनका अंतिम संस्कार कल हो गया था।