ऐक्टर आभास मेहता ने 11 साल के रिलेशनशिप के बाद गर्लफ्रेंड से की शादी, शेयर की तस्वीर
ऐक्टर आभास मेहता ने 11 साल के रिलेशनशिप के बाद गर्लफ्रेंड ज़ीनिया वाडिया से शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "हमने समय लिया और आखिरकार जीवनभर साथ हंसने का फैसला कर लिया।" आभास की ज़ीनिया से तब मुलाकात हुई थी जब वह उनके धारावाहिक 'इस प्यार को क्या नाम दूं' का पीआर संभालती थीं।