ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने मुंबई में ₹17.50 करोड़ में खरीदा अपार्टमेंट

इंडेक्सटैप.कॉम को मिले दस्तावेज़ों के मुताबिक, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने मुंबई में ₹17.50 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा है। बकौल रिपोर्ट्स, डील पर ₹1.05 करोड़ की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया गया था और इसके दस्तावेज़ 30 जून 2023 को पंजीकृत किए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपार्टमेंट जुहू में सिद्धि विनायक बिल्डिंग में 1,916 वर्ग फीट का है।

Load More