ऐक्टर क्षितिज झारापकर का 54 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
ऐक्टर और फिल्म निर्माता क्षितिज झारापकर का रविवार को 54 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारापकर का कैंसर का इलाज चल रहा था लेकिन मल्टीपल ऑर्गन डिसऑर्डर के चलते उन्हें हार्ट अटैक आया। झारापकर ने कई मराठी फिल्मों में अभिनय और निर्देशन किया है जिनमें गोला बेरिज, थेंगा और एकुलती एक शामिल हैं।