तमिल ऐक्टर गंगा का 63 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। गंगा ने 1983 में आई तमिल फिल्म 'उइरुल्लावराई उषा' से अभिनय की शुरुआत की थी और उन्होंने कई फिल्मों में हीरो का रोल करने के अलावा कैरेक्टर रोल भी किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अविवाहित थे और अपने भाई के साथ रहते थे।