ऐक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई में ₹71 करोड़ में खरीदा बंगला: रिपोर्ट
'मनीकंट्रोल' ने 'इंडेक्स्टैप.कॉम' द्वारा एक्सेस किए गए दस्तावेज़ों के हवाले से बताया है कि ऐक्टर जॉन अब्राहम ने मुंबई के खार इलाके में करीब ₹71 करोड़ में एक बंगला खरीदा है। बकौल रिपोर्ट, यह प्रॉपर्टी 7,722 वर्गफीट में फैली है जिसमें से 5,416 वर्गफीट में बंगला बना है। इस डील के लिए जॉन ने ₹4.24 करोड़ की स्टैम्प ड्यूटी दी।