'गेम ऑफ थ्रोन्स' के ऐक्टर डैरेन केंट का 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। टैलेंट एजेंसी कैरी डॉड असोसिएट्स ने अपने क्लाइंट केंट के निधन की घोषणा सोशल मीडिया पर की है लेकिन उसके कारणों का खुलासा नहीं किया है। एसेक्स (यूके) में जन्मे केंट ने हॉरर फिल्म 'मिरर्स' से ऐक्टिंग की शुरुआत की थी।