ऐक्टर ड्वेन जॉनसन के मोम के पुतले की वायरल तस्वीर की आलोचना के बाद उसे किया जाएगा ठीक
पेरिस (फ्रांस) के ग्रेविन म्यूज़ियम में लगे अभिनेता ड्वेन जॉनसन के मोम के पुतले की वायरल तस्वीर की आलोचना होने के बाद उसे ठीक किया जाएगा। ड्वेन ने इंस्टाग्राम पर कहा, "मैं अपनी टीम को ग्रेविन म्यूज़ियम भेज रहा हूं...ताकि मेरे मोम के पुतले को 'अपडेट' करने पर काम कर सकें...शुरुआत मेरी त्वचा के रंग में सुधार कर करें 🤣✊🏾💪🏾।"